हैदराबाद
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी राज्य तेलंगाना में पांच विधानसभा क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे और हेलिकॉप्टर से पिनापाका पहुंचेंगे, जहां वह एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।
पिनापाका से वह नरसमपेट जाएंगे जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में दो से तीन घंटे बिताएंगे।
वह वारंगल पूर्व और पश्चिम निर्वाचन क्षेत्रों में ‘पद यात्रा’ करेंगे।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि बाद में, वायनाड सांसद सड़क मार्ग से हैदराबाद पहुंचेंगे और राजेंद्रनगर में एक बैठक को संबोधित करेंगे। वहां से वह वापस राष्ट्रीय राजधानी के लिए उड़ान भरेंगे।

More Stories
राज्यसभा चुनाव में BJP को झटका, 12 विधायकों की क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को मिला बड़ा फायदा
राज्यसभा चुनाव के बाद BJP की कितनी बढ़ी ताकत? जानिए अब क्या है संख्या बल और NDA का गणित
झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका, निर्दलीय परिमल नथवानी की जीत से गठबंधन पर उठे सवाल