भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन की नई फिल्म का टीजर आउट हुआ है. इसके बाद टीजर ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है. लोगों को यह टीजर काफी पसंद आ रहा है. भोजपुरी अभिनेता और गोरखपुर के बीजेपी सांसद रवि किशन की नई फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’ का टीजर यूट्यूब पर लॉन्च कर दिया है . फिल्म के टीजर में रवि किशन रौद्र रूप में नजर आ रहे हैं.
यह नए अवतार में भी नजर आ रहे हैं. महाकाल के भक्त बन ललाट पर भभूत लगाए यह दिख रहे हैं इनका लुक सभी को खूब पसंद आ रहा है. टीजर ने यूट्यूब पर रिलीज होते ही पांच लाख से ज्यादा व्यूज पार कर लिया है . इस फिल्म को पांच भाषा में रिलीज किया जाएगा. इसमें भोजपुरी, कन्नड, तेलगू, तमिल, हिन्दी शामिल है. नई फिल्म में एक्टर महादेव के अंश के रूप में दिख रहे हैं , जो पाप के सर्वनाश करने के लिए धरती पर पुलिस अफसर के रूप में आए हुए है. इस पूरे टीजर में रवि किशन दो लुक में नजर आ रहे हैं. इनका पहला रौद्र रूप महादेव का अंश है और दूसरा पुलिस की भूमिका करते नजर आ रहे है. इस पूरे टीजर को ध्यानपूर्वक देखा जाए तो इस फिल्म को दो खंडों में बांटा गया है. यह अलग- अलग कालखंड को दर्शा रहा है. फिल्म की कहानी में 1727 की घटना का जिक्र किया गया है.
इसमें मुजफ्फर खान के द्वारा हमले के बारे में भी बताया गया है. टीजर में कहा गया है कि विश्व में दो ही शाश्वत है, अच्छाई और बुराई, जो अनंत है. यह कभी नहीं मरते है. इसके बाद में रवि किशन ललाट पर भभूत लगाए महाकाल के अंश के रूप में दिख रहे है. यहां उन्हें वीरभद्र के नाम से पुकारा गया है. वह हाथ में त्रिशूल लिए जबरजस्त एक्शन कर अपना कमाल दिखा रहे है. दूसरी तरफ रवि किशन पुलिस की वर्दी पहने अफसर के रूप में भी दिख रहे है. यहां उन्हें खबर मिलती है कि उत्तर प्रदेश में कोई बड़ा हमला होने वाला है. बताया जाता है कि इस पूरी कहानी को इस कदर बनाया गया है कि जैसे दो कालखंड एक साथ चल रहे हो.

More Stories
₹460 करोड़ की Fantasy Bra पहनकर छाईं काइली जेनर, 8 साल बाद लौटी Victoria’s Secret की खास परंपरा
‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक ने हल्क से ली प्रेरणा
काइली जेनर ने पहनी ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रेसियर, 4,410 हीरों से सजे लुक ने मचाई धूम