मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म कन्नपा का टीजर दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल कान्स फिल्म फेस्टिवल में रिलीज होगा।
फिल्म ‘कन्नप्पा’ पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है। फिल्म में विष्णु मांचू लीड रोल में हैं और प्रभास और अक्षय कुमार कैमियो करते दिखने वाले हैं।‘कन्नप्पा’ के राइटर विष्णु मांचू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की टीज़र रिलीज डेट का खुलासा किया है। फिल्म कन्नपा का टीजर 20 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल में रिलीज किया जाएगा।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए विष्णु ने लिखा, 20 मई को ‘द वर्ल्ड ऑफ कन्नप्पा’ की झलक दिखाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। इसे कान्स फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च किया जाएगा। फिल्म कन्नपा का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह कर रहे हैं।‘कन्नप्पा’ को एवा एंटरटेनमेंट और 24 फ्रेम्स फैक्ट्री प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म का म्यूजिक मणि शर्मा और स्टीफन देवासी ने कम्पोज़ किया है।

More Stories
कान्स 2026 के क्लोजिंग सेरेमनी में छाईं ऐश्वर्या राय, फैंस के दिलों पर किया राज
बिकिनी लुक में बेनाफ्शा सूनावाला ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, यूजर्स बोले- ‘इतनी पतली कैसे हो गईं?’
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से बाहर हुए ओरी? इमोशनल पोस्ट से बढ़ी अटकलें