भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि टी.बी. अर्थात क्षय रोग का इलाज संभव है। संतुलित आहार, संयमित जीवन शैली और नियमित योग तथा व्यायाम से इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। टी.बी. से उबरने के लिए पीड़ितों की मदद करना, मानवता की सेवा है। विश्व तपेदिक (टी.बी.) दिवस सभी नागरिकों को क्षय रोग से बचाव के लिए सतर्क रहने और पीड़ित रोगियों की सहायता करने के प्रति जागरूक करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व तपेदिक (क्षय रोग) दिवस पर प्रदेशवासियों से क्षय रोग से सतर्क रहने, रोग से बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक करने और पीड़ितों की सहायता का आह्वान किया है।

More Stories
राज्यमंत्री राधा सिंह ने किया भोपाल हाट के राखी मेले का भ्रमण
कठिन परिस्थितियों में वैश्विक मंच पर प्रतिभा साबित करना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात : मंत्री पटेल
विद्यार्थी केंद्रित शिक्षा से होगा विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त : मंत्री परमार