इंदौर
शहर के होलकर स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच 14 जनवरी को टी-20 मैच खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें शुक्रवार शाम को इंदौर एयरपोर्ट पहुंची। यहां से टीमें होटल के लिए रवाना हो गईं। भारतीय टीम के साथ विराट कोहली नहीं आए हैं। तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें मोहाली से इंदौर पहुंची। सीरीज का पहला मैच मोहाली में गुरुवार को खेला गया था। इसमें भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
टीम के साथ नहीं आए विराट
शुक्रवार शाम को इंदौर पहुंची भारतीय टीम के साथ सितारा बल्लेबाज विराट कोहली नहीं थे। शनिवार को सुबह 9 बजे बाद उनके आने की उम्मीद है। शनिवार को भारत और अफगानिस्तान की टीमें अभ्यास के लिए स्टेडियम पहुंचेंगी।
इंदौर के आवेश खान भी टीम में
अफगानिस्तान के साथ टी-21 सीरीज के लिए इंदौर के आवेश खान को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। सीरीज के पहले मैच में आवेश को नहीं खिलाया गया था। अब देखना है कि आवेश को 14 जनवरी को उनके घरेलू मैदान पर होने वाले मैच में खिलाया जाता है या नहीं।

More Stories
MS धोनी ने IPL से पहले छोड़ा नंबर 7, क्या ‘सर’ जडेजा से है इसका कनेक्शन?
IPL से विदाई की तैयारी! धोनी सहित 5 दिग्गजों का 2026 हो सकता है आखिरी सीजन
क्रिकेट में धमाकेदार परफॉर्मेंस से कप्तान सूर्या गदगद, बोले- पढ़ाई में कभी नहीं पार किए 60% अंक