बेटी अथिया शेट्टी की शादी के बाद पिता सुनील शेट्टी एक नए स्पोर्टस बेस्ड रियलिटी शो कुमाइट 1 वॉरियर हंट को होस्ट करने के लिए तैयार हैं। यह एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा। वहीं सुनील शेट्टी ने ‘हेराफेरी 3’ के बारे में अपडेट दिया है। पिछले कुछ समय से ‘हेराफेरी 3’ को लेकर चचार्एं जारी हैं। ‘हेराफेरी’ फ्रेंचाइजी दर्शकों की सबसे फेवरेट फिल्मों में शुमार की जाती है। वहीं हाल ही में ऐसी खबरें थीं कि अक्षय कुमार के साथ क्रिएटिव इश्यु की वजह से वो प्रोजेक्ट से हट गए हैं।
इससे पहले सुनील शेट्टी ने इस मामले पर कहा था कि वो वह अक्षय कुमार से इस बारे में बात करेंगे। वहीं अब सुनील शेट्टी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि, मैंने हमेशा कहा है कि राजू के बिना श्याम नहीं और श्याम के बिना बाबू भैया नहीं और तीनो के बिना हेरा फेरा नहीं। हेराफेरी फ्रेंचाइजी में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की फेमस तिकड़ी हमेशा से दर्शकों की फेवरेट रही है। वहीं रिपोर्टों की मानें तो अक्षय कुमार की गैर मौजूदगी में कार्तिक आर्यन इस मूवी का अहम हिस्सा हो सकता है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई कंफर्मेशन नहीं किया गया है। वहीं कार्तिक आर्यन ‘हेराफेरी 3’ का हिस्सा होंगे, इस पर शहजादा ने रिएक्ट किया था, हालांकि वो अक्षय कुमार वाला रोल प्ले करेंगे, इस बारे में उन्होंने कोई अपडेट शेयर नहीं की है।

More Stories
‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर जारी है धमाल, 11वें दिन कमाए 3.25 करोड़; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 174 करोड़ पार
काजल अग्रवाल ने बताया बॉलीवुड से दूरी का कारण, बोलीं- मजबूत किरदारों की तलाश रही प्राथमिकता
नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद कार्तिक आर्यन पहुंचे महाकाल दरबार, माता-पिता संग लिया आशीर्वाद