रायपुर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CPL) के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं। रायपुर पहुंचे सुरेश रैना डिप्टी CM अरुण साव से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
इस दौरान मीडिया से बातचीत में सुरेश रैना ने कहा, छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग शुरू होने वाले हैं। क्रिकेट लीग की तैयारियों को लेकर रायपुर आया हूं। छत्तीसगढ़ में इस लीग से क्रिकेट को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं रैना ने आइपीएल में चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को मिली जीत पर कहा, विराट कोहली भी अच्छा करें। वो भी फाइनल के लिए क्वालिफाई करें। कोहली हिंदुस्तान का उभरता सितारा है। महेंद्र सिंह धोनी अगले साल फिर देखेंगे आइपीएल में खेलते हुए।
बतादें कि आइपीएल की तर्ज पर 7 जून से छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज होगा। इसमें कुल छह टीमें भाग लेंगी। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग में कुल 18 मैच खेलें जाएंगे।

More Stories
राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
बस्तर से दंतेवाड़ा तक देवी दर्शन के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026- दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत विज्ञापन में संशोधन