रायपुर
मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अहमद रिजवी ने गत् दिवस तीन दिवसीय रायपुर प्रवास पर आए ज्योतिष पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरनंद सरस्वती ने भारत जोड़ो अभियान की वकालत करते हुए कहा है कि ऐसे अभियान एवं यात्राऐं देश की एकता, अखण्डता एवं सौहार्द्र को मजबूती प्रदान करते हैं। इस भारत जोड़ो अभियान को सतत् चलाने की बात करते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया कि भारत से अलग हुए पाकिस्तान एवं बांग्लादेश को भी इस मुहिम में पहले जोड?ा चाहिए।
रिजवी ने कहा है कि आजकल देश में कुछ साम्प्रदायिक दल एवं संगठन जो देश की गंगा जमनी सभ्यता को नष्ट करने की सुनियोजित मुहिम चला कर राजनैतिक लाभ लेते आ रहे हैं। उन देशद्रोही तत्वों को चाहिए कि वे जगदगुरू द्वारा व्यक्त किए गए भारत जोड़ो अभियान पर चलने की पुरजोर कोशिश करें तथा असामाजिक तत्वों की देशद्रोही सोच एवं मानसिकता पर तत्काल विराम लगाने आगे आए एवं भारत को पुन: विभाजन व गृहयुद्ध से बचाने के लिए कांग्रेस के जुझारू नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में सफल बनाने इस यात्रा में शरीक हों। राहुल गांधी की इस मुहिम को अमलीजामा पहनाने भारत जोड़ो यात्रा में शरीक होने स्वस्फूर्त होकर जुड़े। श्रद्धेय जगदगुरू शंकराचार्य द्वारा व्यक्त किए गए उद्गार अप्रत्यक्ष रूप से राहुल गांधी की यात्रा को समर्थन ही कहा जाऐगा। ऐसे जगदगुरू देश की एकता और अखण्डता को बरकरार रखने के पक्षधर होते हैं।

More Stories
सचिव खनिज संसाधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन पी. दयानंद की पत्रकार वार्ता
रायपुर में निजी कंपनी के कर्मचारी ने 70 लाख का किया गबन, खमतराई थाने में FIR दर्ज
शराब दुकान के कर्मचारी को किया किडनैप, स्कॉर्पियो में आए थे बदमाश