सनस्क्रीन, आजकल चलन में है। लोग इसे लगाए बिना घर से बाहर तक नहीं निकलते हैं। लेकिन, सवाल ये है कि क्या ये इतना जरूरी है। इसे लगाने से स्किन को क्या फायदे मिलेंगे। तो, बता दें कि सनस्क्रीन लगाने से सूरज की उन हानिकारक किरणों से बचाव होता है जिससे स्किन कैंसर का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा ये सनबर्न, एजिंग, मुंहासों और स्किन में जलन की समस्या को कम कर सकता है। साथ ही ये एक्ने मार्क्स को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा भी कई फायदे हैं। पर उससे पहले जानते हैं क्या सनस्क्रीन रोज लगा सकते हैं? जानें कब और कैसे करें इस्तेमाल।
क्या रोज सनस्क्रीन लगाना जरूरी है
स्किन कैंसर फाउंडेशन की मानें तो, छोटे बच्चों को छोड़ दें तो हर किसी को अपनी स्किन को सूरज से निकलने वाले हानिकारक किरणों से बचाने के लिए रोज सनस्क्रीन लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए कि ऐसा करना त्वचा को कई रोगों से बचाने में मददगार है। स्किन कैंसर फाउंडेशन का मानना है कि सबसे अच्छा सनस्क्रीन वह है जिसेसे SPF 15 और इससे ज्यादा व्यापक स्पेक्ट्रम में चेहरे को प्रोटेक्शन मिले।
चेहरे के अलावा कहां लगाएं सनस्क्रीन
चेहरे के अलावा सनस्क्रीन आपको अपने हाथों पर, पैरों पर, गले पर, कमर पर, गर्दन के पीछे और उन तमाम हिस्सों पर लगाना चाहिए जो कि खुला है और जहां सूरज की किरणें सीधे पहुंच सकती हैं। साथ ही स्किन के ये हिस्से बेहद सेंसिटिव होते हैं और आपको यूपी रेज के नुकसानों से बचा सकते हैं। तो, अपने चेहरे के साथ शरीर के इन हिस्सों पर भी सनस्क्रीन लगाएं ताकि आप धूप ही नहीं फाइन लाइन्स और झुर्रियों जैसी समस्याओं से भी बचे रहें।

More Stories
₹16 हजार में 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, Vivo T4 Lite के फीचर्स जानें
टूटी स्क्रीन पर टेम्पर्ड ग्लास लगाना पड़ सकता है भारी, जानें क्या-क्या नुकसान
iPhone 18 Pro Max Review: ₹1.79 लाख के फोन में क्या बदला? कैमरा और A20 Pro खास