22 साल बाद बॉक्स आफिस पर हंगामा मचाने वाली फिलम गदर एक प्रेमकथा का सीक्वल आ रहा है। गदर 2 असी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच फिल्म में काम करने वाले सनी देओल और अन्य स्टारकास्ट की फीस की जानकारी सामने आई है। डायरेक्टर अनिल शर्मा ने 2001 में फिल्म गदर एक प्रेमकथा बनाई थी। फिल्म ने बॉक्स आफिस पर इस कदर गदर मचाया था कि आज भी लोग इस फिल्म को भूल नहीं पाए हैं। अनिल शर्मा करीब 22 साल बाद गदर एक प्रेमकथा का सीक्वल गदर 2 द कथा कंटीन्यू लेकर आ रहे हैं। फैन्स इस फिल्म की रिलीज का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में इस बार भी सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि अनिल शर्मा ने गदर 2 को 100 करोड़ के बजट में तैयार किया है। वहीं, इस फिल्म में काम करने के लिए सनी देओल ने करीब 5 करोड़ रुपए फीस वसूली है। फिल्म में सनी ने तारा सिंह का किरदार निभाया है। वहीं, अमीषा पटेल को गदर एक प्रेमकथा के सीक्वल में काम करने 2 करोड़ रुपए फीस मिली है। फिल्म में अमीषा सकीना के रोल में नजर आएगी। इसी तरह उत्कर्ष शर्मा को 1 करोड़ रुपए दिए गए हैं। उत्कर्ष फिल्म में सनी-अमीषा के बेटे बने हैं। फिल्म गदर 2 में सिमरत कौर भी नजर आने वाली हैं। सिमरत ने इस फिल्म में काम करने के लिए 80 लाख रुपए चार्ज किए हैं। वहीं, मनीष वाधवा को फिल्म में काम करने के लिए 60 लाख रुपए मिले है। सोनाक्षी सिन्हा का भाई लव सिन्हा भी गदर 2 में नजर आने वाला है। फिल्म में काम करने लव को 60 लाख रुपए मिले है। वहीं, सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है के विलेन सज्जाद डेलाफ्रूज को 40 लाख रुपए फीस मिली है। टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर गौरव चोपड़ा भी सनी देओल की गदर 2 में नजर आने वाले हैं। उन्हें इस फिल्म काम करने के लिए 25 लाख रुपए फीस मिली है।

More Stories
आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं’—भूमि पेडनेकर ने अपने करियर को लेकर दी स्पष्ट राय
सनी देओल की ‘गबरू’ की रिलीज डेट का इंतज़ार खत्म? जानिए कब आएगी फिल्म, सलमान खान का होगा खास कैमियो
‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ते हुए, 16 गुना बजट में बन रही है 2026 की सबसे महंगी फिल्म