बलूचिस्तान
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बम धमाका हुआ है। समा टीवी के मुताबिक इस आत्मघाती हमले में 9 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। इसके अलावा कई लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। यह धमाका बलूचिस्तान के बोलान में हुआ। हमलावरों ने बलूचिस्तान पुलिस के एक वाहन को निशाना बनाकर धमाका किया था।
ये सभी पुलिसकर्मी क्वेटा में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद लौट रहे थे। यह धमाका बलूचिस्तान के सीबी जिले के बोलान में हुआ। फिलहाल मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई है और इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। घायल लोगों को अस्पतालों में एडमिट कराया गया है और इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है।
इलाके के एसपी महमूद नोटजाई ने भी मौतों की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शुरुआत जांच में यह बात पता चली है कि यह आत्मघाती हमला था, लेकिन अभी जांच जारी है। एसपी महमूद ने कहा कि फिलहाल घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। इलाके की घेराबंदी करके जांच की जा रही है। बम निरोधक दस्ते को बुला लिया गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में फोर्स को भी बुला लिया गया है।

More Stories
ईरान ने ड्रोन गिराया तो भड़का अमेरिका, जवाबी हमलों में कई रडार सिस्टम तबाह
ईरान में गिरा अमेरिकी F-15 जेट: चीनी MANPADS मिसाइल से हमले का दावा
होर्मुज स्ट्रेट में माइन्स का दावा: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बढ़ी समुद्री सुरक्षा चिंता