वास्तु के हिसाब से लोग कई उपाय करके घर में खुशियां लाते है। इन उपायों को करके लोग घर में आ रही परेशानियां भी दूर करते है। वैसे ही वास्तुशास्त्र में आइने का भी एक अलग महत्व है। वास्तुशास्त्र में आइने को लेकर कुछ ऐसे टिप्स बताए गए है जिसके प्रयोग से वास्तु दोष दूर किया जा सकता है। तो आइए जानते है ये उपाय:
1. वास्तुशास्त्र के अनुसार आइने को उन्नति और लाभ के लिए घर के उत्तर और पूर्वी दीवार पर लगाना चाहिए। इससे आर्थिक नुकसान नहीं होता और धन में वृद्धि होती है।
2. वास्तु के हिसाब से कहा जाता है कि दर्पण जितना हल्का और बड़ा होता है उतना ही फायदेमंद होता है।
3. वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर आप घर के दरवाजे के सामने गोल आइना लगाते है तो इससे घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। इससे घर की आर्थिक तंगी भी दूर होती है।
4. बैडरूम में दरवाजे के सामने दर्पण लगना जहां लाभप्रद होता है वहीं मुख्य द्वार के सामने दर्पण लगाने की भूल न करें इससे हानि होती है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

More Stories
रात को किचन में जूठे बर्तन छोड़ना बढ़ा सकता है आर्थिक तंगी, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सोने से पहले अपनाएं ये 3 वास्तु नियम
परशुराम जयंती की तारीख को लेकर उलझन हुई दूर, 19 अप्रैल को प्रदोष काल में मनेगा जन्मोत्सव और यह है पूजा का शुभ मुहूर्त
वास्तु के ये 5 नियम बदल देंगे आपकी किस्मत, सुबह और शाम की इन गलतियों को सुधारने से घर में आएगी सुख और समृद्धि