रायपुर
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 97 बैच के आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह ने गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग में ज्वाइनिंग दी. इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव अमिताभ जैन से भी मुलाकात की.
सुबोध सिंह वर्ष 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे. हाल ही राज्य सरकार के आग्रह पर डीओपीटी ने उन्हें छत्तीसगढ़ वापसी के लिए कार्यमुक्त किया. उनके साथ हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अमित कटारिया को जल्द ही पोस्टिंग मिलने की संभावना है. इसके साथ ही सचिवों और अफसरों के विभागों में भी बदलाव हो सकता है.
बता दें कि सुबोध सिंह पूर्व में मुख्यमंत्री के सचिव रह चुके हैं, ऐसे में संभावना इस बात की है कि उन्हें एक बार फिर से सीएम सेक्रेटेरिएट में रखा जाए.

More Stories
नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा
नक्सल पीड़ितों को नया जीवन: कलेक्टर ने सौंपे नियुक्ति पत्र, कांकेर बना पहला प्रशिक्षण और रोजगार प्रदान करने वाला जिला
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश