लुधियाना
गर्मी की छुट्टियों के बाद सोमवार से प्रदेश के सभी स्कूल खुल गए हैं और सभी स्कूलों में प्रतिदिन छात्रों के लिए मिड-डे मील बनाया जा रहा है। मिड-डे मील खाने वाले छात्रों का डाटा मोबाइल एप पर भरा जाता है और यह जिलावार कंसोलिडेट रिपोर्ट कार्यालय द्वारा प्रतिदिन शाम 04:30 बजे शिक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली के पोर्टल पर अपलोड की जाती है।
अतः शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (प्राइमरी-सैकेंडरी शिक्षा) एवं समस्त स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी किए हैं कि उपरोक्त के संबंध में डायरैक्टर जनरल आफ स्कूल एजुकेशन द्वारा प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी स्कूलों को यह सुनिश्चित किया जाए कि स्कूल प्रमुख प्रतिदिन शाम 04:00 बजे तक मोबाइल एप पर डाटा भरें ताकि पूरा डेटा शिक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली के पोर्टल पर प्रतिदिन अपलोड किया जा सके। यदि यदि कोई स्कूल प्रिंसीपल ऐसा करने में विफल रहता है और देरी या लापरवाही होती है तो संबंधित स्कूल प्रमुख व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए मामला मुख्यालय को भेजा जा सकता है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
सभी जिलों और ब्लॉकों को निर्देश दिया गए हैं कि वे अपने पंजाब स्कूल लॉगइन को रोजाना चैक करने और जिन स्कूल रोजाना मिड-डे मील डाटा नहीं भर रहे हैं उनका डाटा भरवाया जाए।

More Stories
वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, 12,668 करोड़ रुपये का है कर्ज
एनएमडीसी के तत्वावधान में हैदराबाद विश्वविद्यालय में‘प्रवासी हिंदी साहित्य’ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
अमेरिका में गिरफ्तार गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका; सलमान खान को दे चुका है धमकी