September 17, 2026

कोतमा एवं राजेंद्र ग्राम में हुआ नुक्कड़ नाटक का आयोजन

 

अनूपपुर

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आज यातायात पुलिस द्वारा कोतमा के गांधी चौक एवं राजेंद्रग्राम के मार्केट में नुक्कड़ नाटक का कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी।

लोगों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग के महत्व एवं ट्रैफिक रूल्स के पालन करने की आवश्यकता तथा वाहन चलाते समय लापरवाही करने से होने वाली दुर्घटना एवं दुर्घटना के परिणाम को अभिनय के माध्यम से बताया।

नुक्कड़ नाटक टीम में ये रहे शामिल- प्रकाश राव, युवराज सिंह, गजराज प्रसाद, सुखराम प्रसाद, सतीश कुमार महोबे, विजय कुमार नामवंशी, जयकरण चर्मकार, विमल, कृष्ण पाल तोसरण की टीम द्वारा अभिनय किया गया।