मालदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल के हावड़ा में देश की सातवीं वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के महज चार दिन बाद ही इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन पर पथराव हुआ है। जिस दिन पीएम मोदी ने ट्रेन का उद्घाटन किया था, उसी दिन उनकी मां हीराबेन का निधन हुआ था। वे अंतिम संस्कार कार्यक्रम के बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में जुड़े थे।
घटना पश्चिम बंगाल के हावड़ा के पास मालदा स्टेशन की बताई जा रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने के 4 दिन बाद ही उस पर पथराव किया गया है। पथराव से ट्रेन को काफी नुकसान हुआ है। शीशे टूटे हुए हैं। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 30 दिसंबर को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक चलने वाली देश की सातवीं वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की थी। इसी दिन पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन हुआ था।

More Stories
रेल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव! 27 अक्टूबर से सभी ट्रेन टिकटों का इंश्योरेंस जरूरी, SC का रेलवे को निर्देश
रुपये को संभालने के लिए RBI का बड़ा प्लान, गवर्नर संजय मल्होत्रा बोले- हर जरूरी कदम उठाने को तैयार
सूरत में साड़ी उद्योग पर संकट, उत्पादन में भारी गिरावट से बढ़ेंगी कीमतें!