नई दिल्ली
शेयर बाजार में शुक्रवार को नया रिकॉर्ड बना। बाजार के प्रमुख इंडेक्स रिकॉर्ड लेवल पर खुले। पहली बार BSE सेंसेक्स 67,659 और NSE निफ्टी 20,156 पर खुले। बाजार में आज तेजी का 11वां दिन है। शेयर बाजार की जोरदार तेजी में मेटल, ऑटो और IT स्टॉक्स सबसे आगे हैं। निफ्टी में बजाज ऑटो, विप्रो और हिंडाल्को के शेयर टॉप गेनर हैं, जबकि एशियन पेंट्स करीब 1 फीसदी टूट गया है। इससे पहले गुरुवार को भारतीय बाजारों में तेजी दर्ज की गई थी। कल BSE सेंसेक्स 52 अंक ऊपर 67,519 पर बंद हुआ था।

More Stories
India-New Zealand FTA: $20 अरब निवेश और 100% फ्री ड्यूटी, जानिए भारत-न्यूजीलैंड डील के फायदे
अमेरिका की बड़ी कंपनी करेगी भारत की फर्म का अधिग्रहण, 1.10 लाख करोड़ में डील, शेयर की कीमत हुई आसमान छूने!
14 पैसे से 35 रुपये तक पहुंचा शेयर, निवेशकों को मिला जबरदस्त फायदा