चंडीगढ़
पी.जी.आई. के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एस.बी.आई.) ब्रांच में वीरवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पौने 12 बजे दिल्ली नंबर की 2 गाडिय़ों में सी.बी.आई. की टीम आई।
टीम सीधा ब्रांच मैनेजर के रूम में गई और एक महिला डॉक्टर के लॉकर को खुलवाया, जिसमें करीब साढ़े 3 करोड़ के डायमंड और गोल्ड ज्वैलरी बरामद हुई। महिला डॉक्टर पी.जी.आई. से नहीं, बल्कि कहीं और की बताई गई है। इस मामले को लेकर सी.बी.आई. के डी.आई.जी. अश्विन शेनवी ने केवल इतना ही बताया कि लॉकर खुलाया है, लेकिन क्यों खुलवाया है, इसके बारे में नहीं बताया। दूसरी तरफ पी.जी.आई. प्रबंधन के अनुसार जिस महिला डॉक्टर के नाम का लॉकर खुलवाया गया है वह पी.जी.आई. में कार्यरत नहीं है।

More Stories
पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात से चीन की बढ़ेगी टेंशन, एक दौरे से साधेंगे दो बड़े निशाने
किश्तवाड़ के जंगल में मिले लापता दो SPOs के शव, आतंकियों ने गोलियों से भूना
चीन सीमा के पास गरजेंगे राफेल-सुखोई-मिराज और तेजस, वायुसेना का बड़ा अभ्यास