मंत्री डॉ.भदौरिया और मंत्री सुश्री ठाकुर ने समारोह स्थल का किया निरीक्षण
भोपाल
सहकारिता एवं लोक-सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने महाराणा प्रताप जयंती 22 मई को राज्य स्तरीय समारोह के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। समारोह मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में होगा।
मंत्री द्वय डॉ. भदौरिया और सुश्री ठाकुर ने समारोह स्थल पर आगुंतकों की बैठक व्यवस्था, मंच, वाहन पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन शिव शेखर शुक्ला, कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह, संचालक संस्कृति अदिति त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
चित्रकूट के गधा मेले में ‘चंकी पांडे’ का जलवा, 72 हजार में लगी सबसे ऊंची बोली; अमिताभ-शाहरुख भी पीछे
भोपाल को बड़ा झटका! स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की पुरस्कार दौड़ से बाहर, आदमपुर का कचरा बना वजह
दिल्ली से भोपाल ट्रेन में ड्रग्स तस्करी का खुलासा, AC कोच से 3.5 करोड़ की कोकीन जब्त; विदेशी महिला गिरफ्तार