मुख्यमंत्री चौहान के मुख्य आतिथ्य में होगा कार्यक्रम
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में राज्य-स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम उज्जैन में 22 सितंबर शुक्रवार को होगा। पहले यह 20 सितंबर को निर्धारित था।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं के 3 लाख से अधिक युवाओं को 2300 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण वितरण कर स्व-रोजगार से जोड़ेंगे। मुख्यमंत्री चौहान विभिन्न जिलों की 1708 एमएसएमई इकाइयों और 10 करोड़ से 50 करोड़ की निवेश वाली 43 इकाइयों का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा 307 एमएसएमई इकाइयों, 17 क्लस्टर एवं 26 विभागीय औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया जाएगा। इन परियोजनाओं से 71 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होगा।

More Stories
इमिलिया पंचायत जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता को दरकिनार कर तैयार हुई रिपोर्ट?
Cancelled Train List: अजमेर रेल मंडल में ट्रैक दोहरीकरण का काम जारी, 12 ट्रेनें निरस्त; कई का बदला रूट
MP RTO Case: 52 किलो सोना और 100 करोड़ की संपत्ति मामले में पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा पर जल्द पेश होगी चार्जशीट