रायपुर
आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संजीव झा राजधानी रायपुर पहुंचे जहां उन्होंने न्यू सर्किट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के साथ पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। आम आदमी पार्टी ने बताया कि प्रदेश प्रभारी ने बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ 30 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा की। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकांक्षा सिंह, आनंद प्रकाश मिरी, गोपाल साहू, प्रदेश महासचिव वदूद आलम एवं मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी ने बताया कि 30 मई को प्रदेशभर के लगभग 5 हजार से अधिक पदाधिकारी शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी के संगठन मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक सभी पदाधिकारियों को एक साथ शपथ दिलाएंगे। प्रदेश में पार्टी का जनाधार बढ़ता जा रहा है। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर गंभीरता से काम कर रही है। छत्तीसगढ़ की जनता का बड़ी संख्या में समर्थन मिल रहा है। आप ने कहा, गांव से लेकर शहर तक लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। बीजेपी-कांग्रेस और जोगी कांग्रेस के कई बड़े नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। दोनों पार्टियों के कई बड़े नेता अभी भी हमारे संपर्क में हैं। पूरे प्रदेश में आप की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। लोग बीजेपी-कांग्रेस से त्रस्त हो गए हैं। पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों को अरविंद केजरीवाल का विकास मॉडल पसंद आ रहा है। पार्टी ने बताया, अगले महीने के राष्ट्रीय संजोयक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश के दौरे पर आएंगे।

More Stories
132 केव्ही उपकेन्द्र छुरीखुर्द में 40 एमव्हीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उर्जीकृत
CG ट्रांसफर पोस्टिंग: परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 20 RTO अधिकारियों के तबादले
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि