मसल्स और हड्डियों के विकास के लिए प्रोटीन और फाइबर जरूरी है। इन न्यूट्रिएंट्स से शरीर को मजबूती भी मिलती है। मगर इन्हें लेने के लिए अलग-अलग फूड्स खाने पड़ते हैं, जो कि झंझट भरा हो सकता है। दूसरी तरफ ज्यादा प्रोटीन देने वाली अधिकतर चीजें शाकाहारी नहीं होती।
इन सभी विटामिन और मिनरल्स को पराठा खाकर एकसाथ ले सकते हैं। हम भारतीयों के लिए इससे बढ़िया क्या होगा कि देसी पराठा से पूरी ताकत और पोषण मिल जाए। यह पराठा मीठा होने की वजह से लोगों को काफी पसंद आता है।
प्रोटीन-फाइबर जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर ये पराठा अलसी के बीजों से बनाया जाता है। इसमें अलसी के बीज का पाउडर स्टफ किया जाता है और नाश्ते या लंच के लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। इसे खाने से कई सारी बीमारियां दूर होती हैं।
ब्रेन पावर बढ़ जाएगी
अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। यह न्यूट्रिएंट दिल और दिमाग के लिए बहुत हेल्दी होता है। एनसीबीआई के शोध के अनुसार (ref.), दिमाग की ताकत बढ़ाने और दिल के लिए खतरनाक कोलेस्ट्रॉल को इसकी मदद से घटाया जा सकता है। इसलिए बच्चों के साथ युवाओं के लिए भी यह हेल्दी ब्रेकफास्ट बन सकता है।
कैंसर की जड़ खत्म
इन बीजों के अंदर lignans नाम का कंपाउंड होता है, जो कैंसर से लड़ने के लिए जाना जाता है। कई शोधों में इसे ब्रेस्ट कैंसर, आंत का कैंसर, स्किन कैंसर और लंग कैंसर का खतरा कम करने वाला देखा गया है।
कब्ज और मोटापे का समाधान
फ्लैक्स सीड्स के अंदर फाइबर भरा पड़ा है। यह पेट को देर तक भरा रखात है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। इस खासियत के कारण कब्ज और मोटापे से परेशान लोग इसे बेफिक्र खा सकते हैं।
कंट्रोल रहेगा ब्लड प्रेशर
हार्ट अटैक और स्ट्रोक जानलेवा हो सकता है, जिसकी मुख्य वजह हाई ब्लड प्रेशर होता है। उच्च रक्तचाप के मरीज अलसी का पराठा खाकर इन बीमारियों से बच सकते हैं।
ये पोषक तत्व नहीं होंगे कम
अलसी के बीज खाने से प्रोटीन, फाइबर, थियामिन, कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सेलेनियम, जिंक, विटामिन बी6, आयरन, फोलेट कम नहीं होता।

More Stories
बुद्ध पूर्णिमा 2026: अंगुलिमाल डाकू की कहानी से मिलता है जीवन बदलने का संदेश
OnePlus Pad 4 लॉन्च: 13.2 इंच डिस्प्ले और 13380mAh बैटरी वाला दमदार प्रीमियम टैबलेट
स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा बदलाव, OnePlus और Realme ने मिलकर बनाई नई स्ट्रैटेजी