मुंबई,
गायिका सृष्टि भारती और अभिनेत्री अंजली पांडेय का भोजपुरी गाना 'बोला बोला ए बलमुआ' रिलीज हो गया है। लोकगीत 'बोला बोला ए बलमुआ' म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज किया गया है।भोजपुरी देसी लोकगीत 'बोला बोला ए बलमुआ' में पत्नी का अपने पति के प्रति प्रेम को दिखाया गया है। जो अपने पति को खुश करने की हर संभव कोशिश कर रही है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना 'बोला बोला ए बलमुआ' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने की सिंगर सृष्टि भारती हैं, जबकि अंजली पांडेय ने गाने में अभिनय किया है। इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं। वीडियो डायरेक्टर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, कास्ट्यूम डिजाइनर बादशाह खान हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

More Stories
सलमान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, क्या जंग की टेंशन का असर? नया पोस्टर देखें
Nick Jonas–Priyanka Chopra ऑस्कर जाते वक्त बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बची स्टार जोड़ी
Oscars 2026 में ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ की बड़ी जीत, जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर, ईशा ने दिखाया रॉयल अंदाज