राजनांदगांव
तिलई में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना सवा चार बजे की आसपास की है। तिलई में बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को राजनांदगांव की ओर से आ रही हाइवा रौंदते हुए आगे बढ़ गई।
दुर्घटना में पति-पत्नी बेटी सहित नातिन की मौत हो गई। घटना के बाद हाइवा चालक मौके से भाग निकला। सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूचना पर ठेलकाडीह व चिखली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को उठाकर अस्पताल भेजा गया।
सभी मृतक एक ही परिवार के हैं
मृतक कहां के रहने वाले हैं औेर कहां जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाइवा की गति अधिक थी। चालक हाइवा को नियंत्रित नहीं कर पाया और सीधे सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

More Stories
सूरजपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 12 ASI के तबादले, जारी हुई नई पोस्टिंग लिस्ट
किसानों के बीच सांसद की फटकार से भड़के निरीक्षक, माइक छोड़कर बीच कार्यक्रम से निकले बाहर
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न