नई दिल्ली
कोहरे के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य पर जाने में इन दिनों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक बार फिर खराब मौसम और कोहरे की वजह से आज कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है, वहीं कई ट्रेनें आज 8 घंटे की देरी से चल रही हैं। भारतीय रेलवे ने मंगलवार को बुनियादी ढांचे के रखरखाव और सुरक्षा के संबंधी ट्रैक्स पर चल रहे काम की वजह से 300 से अधिक ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया।
रेलवे विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, 17 जनवरी को चलने वाली 78 और ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है। ट्रेन यात्रियों को ध्यान रखना चाहिए कि आईआरसीटीसी वेबसाइट के माध्यम से बुक किए गए टिकट ऑटोमेटिक रद्द कर दिए जाएंगे और ग्राहकों के खातों में धनवापसी शुरू कर दी जाएगी।

More Stories
PM Kisan 24वीं किस्त से पहले कर लें ये 3 काम, तभी खाते में आएंगे ₹2,000
क्वालिटी टेस्ट में फेल हुईं पैरासिटामोल और BP की दवा, अस्पतालों में इस्तेमाल पर लगी रोक
UPI पेमेंट पर ग्राहकों को नहीं देना होगा चार्ज, 15 अक्टूबर से नए नियम से पहले सरकार का बड़ा कदम