भोपाल
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल में बाल ग्राम एस.ओ.एस. भोपाल के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिये नि:शुल्क ‘‘विशेष नेचर केम्प’’ का आयोजन किया गया। केम्प में 49 छात्र-छात्राओं और 8 सहयोगियों ने भाग लिया। सहायक संचालक वन विहार सुनील कुमार सिन्हा ने वन विहार के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी।
दिव्यांग छात्र-छात्राओं को वन विहार पर केन्द्रित फिल्म पक्षी एवं टाइगर दिखाई गई और वन विहार का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान लॉयन, पेंथर, भालू, टाइगर, कछुए एवं स्नेक पार्क के बारे में रोचक जानकारी दी गई।
रिसोर्स पर्सन के रूप में ए.के. खरे, सेवानिवृत उप वन संरक्षक एवं मो. खालिक, परिक्षेत्र अधिकारी पर्यटन श्रीमती अनामिका चोपड़े, बॉयोलॉजिस्ट विजय बाबू नंदवंशी उपस्थित रहे।

More Stories
उद्यानिकी स्टोरी:पारंपरिक खेती से प्रगतिशील बागवानी तक का सफर
MP में किसान शुरू कर सकते हैं दाल प्रसंस्करण व पैकेजिंग इकाई, 25 लाख के लोन पर मिलेगी 33% सब्सिडी
MP में अवैध खनिज परिवहन रोकने के लिए नई व्यवस्था, 40 ई-चेक पोस्ट से होगी निगरानी, गड़बड़ी पर भेजा जाएगा E-Challan