रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य के जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजन के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। शिविर आयोजन के संबंध में संचालनालय आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-24 पुरखौती मुक्तांगन के समीप नवा रायपुर अटल नगर में 28 अगस्त को प्रात: 10.30 बजे से उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में संबंधित जिलों के स्वास्थ्य विभाग के जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
छत्तीसगढ़ राज्य के कमार एवं बैगा विशेष पिछड़ी जनजातियों की महिलाओं में होने वाले कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा, स्तन, मुंह का कैंसर) एवं मासिक धर्म संबंधी समस्याओं, अन्य स्त्री रोग तथा कोयला उत्पादक क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी जनसंख्या में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की आवृत्ति एवं उनकी पहचान किए जाने के संबंध में स्क्रीनिंग तथा स्वास्थ्य जांच चिकित्सकीय अमलों द्वारा की जाएगी। आयुक्त सह संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान श्रीमती शम्मी आबिदी ने उन्मुखीकरण कार्यशाला में संबंधित जिलों के सहायक आयुक्तों, संबंधित मंडल संयोजकों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
Bilaspur में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 14 किसानों की फसलें रौंदी, 85 हाथियों की मौजूदगी से दहशत
WPL 2027 ऑक्शन में छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली