स्पार्क एमपी-2024 कार्यक्रम 11 मार्च को
मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे यूथ एचीवर को सम्मानित
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विकसित मध्यप्रदेश-विकसित भारत के लक्ष्य के तहत 'स्पार्क एमपी-2024' कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के यूथ एचीवर को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम 11 मार्च को दोपहर 3 बजे कुशाभऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में होगा।
कार्यक्रम में यूथ फॉर डिजिटल स्पेस, यूथ फॉर इंटरप्रेन्योरशिप, यूथ फॉर डेमोक्रेसी, यूथ फॉर स्पोर्ट, यूथ फॉर साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी थीम पर संवाद होगा। विभिन्न संस्थाओं एवं सुशासन संस्थान के बीच अनुबंध किये जायेंगे। फिल्म आर्टिकल 370 के ट्रेलर का प्रसारण भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर एवं यूथ एचीवर के साथ संवाद करेंगे। जिलों के प्रतिभागी कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जायेगा।

More Stories
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मेडल
भोपाल स्टेशन पर ‘हरित युवा–हरित भारत’ अभियान की शुरुआत, यात्रियों को बांटे गए 500 पौधे
NEET परीक्षा में सख्ती: चोटी का क्लचर, बाली और कलावा तक उतरवाया, इंदौर में कड़ी जांच