मुंबई
पॉपुलर तमिल एक्ट्रेस श्रुति शनमुगा प्रिया (Shruthi Shanmuga Priya) के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पति अरविंद शेखर (Aravind Sekhar) का निधन हो गया है। पति के निधन के बाद एक्ट्रेस शोक में है।श्रुति के पति अरविंद शेखर की अचानक मौत हो गई है. अरविंद की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. 2 अगस्त को अरविंद की मौत हुई थी. 30 साल के अरविंद शेखर एक बॉडी बिल्डर थे. कपल की शादी मई 2022 में हुई थी और अब उनका साथ खत्म हो गया है.
एक्ट्रेस के पति का हुआ निधन
बताया जा रहा है कि अरविंद शेखर पेशे से फिटनेस कोच थे. उनकी उम्र 30 साल थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्ट अटैक आने पर अरविंद शेखर को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया था. लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. पिछले साल हुई मिस्टर तमिलनाडु 2022 प्रतियोगिता का खिताब भी अरविंद ने जीता था. मई के महीने में कपल ने अपनी शादी की पहली सालगिरह भी मनाई थी. अरविंद के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ध्यान दिया जाए तो पता चलता है कि वो इंजीनियर भी थे.
पति के नाम श्रुति की पोस्ट
पति की मौत के बाद श्रुति शनमुग प्रिया शोक में डूबी हुई हैं. उन्होंने पति के नाम एक पोस्ट शेयर की है. अरविंद शेखर संग हैप्पी और रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए श्रुति ने लिखा, 'सिर्फ शरीर दुनिया को छोड़कर गया है. लेकिन तुम्हारी आत्मा और दिमाग मेरे पास है और मुझे आज भी सुरक्षित रखे हुए है और हमेशा रखेगा. तुम्हारी आत्मा को शांति मिले मेरे प्यार अरविंद शेखर.'
उन्होंने आगे लिखा, 'तुम्हारे लिए मेरा प्यार और भी ज्यादा बढ़ता जा रहा है और साथ में हमारी पहले से ढेरों यादें हैं. इन्हें मैं जिंदगीभर संजोकर रखने वाली हूं. मैं तुम्हें याद कर रही हूं और तुमसे बहुत प्यार करती हूं अरविंद. महसूस हो रहा है कि तुम मेरे साथ ही हो.
श्रुति शनमुग प्रिया और अरविंद शेखर ने मई 2022 में शादी की थी. धूमधाम से हुई इस शादी में एक्ट्रेस और उनके पति के परिवार सहित ढेरों मेहमान पहुंचे थे. अब श्रुति की दुनिया सूनी हो चुकी है, लेकिन इस मुश्किल समय में भी उन्होंने हिम्मत नहीं खोई है. इंडस्ट्री के सेलेब्स और श्रुति के फैंस उनके सपोर्ट में खड़े हैं और उनके लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं.
श्रुति को अपने टीवी शो Nathaswaram के लिए जाना जाता है. इसके अलावा उन्होंने Vani Rani, Kalyan Parisu और Ponnoonjal जैसे टीवी शोज में काम किया है. साथ ही कुछ फिल्मों में भी श्रुति नजर आ चुकी हैं.

More Stories
सनी देओल की ‘गबरू’ की रिलीज डेट का इंतज़ार खत्म? जानिए कब आएगी फिल्म, सलमान खान का होगा खास कैमियो
‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ते हुए, 16 गुना बजट में बन रही है 2026 की सबसे महंगी फिल्म
Holi 2026: बेटी राहा संग रणबीर कपूर ने जमकर खेली होली, नेहा धूपिया ने सोहा अली खान को लगाया रंग