नई दिल्ली
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस संसदीय पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों दिल्ली स्थित वीर भूमि पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी वीर भूमि पहुंची और उन्होंने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि आज राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि है।
बता दें कि आज से 32 साल पहले 21 मई 1991 को श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की मौत हो गई थी। उनकी याद में यहां एक मेमोरियल बनाया गया है। जहां खुद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत में पहुंचे थे। कांग्रेस हर वर्ष 21 मई को शहादत दिवस के रूप में मनाती है।

More Stories
म्यांमार में ड्रोन वॉरफेयर ट्रेनिंग का आरोप, अमेरिकी मर्सिनरी ने रूस पर लगाए गंभीर आरोप
बद्रीनाथ धाम पर मंडराया हिमस्खलन का खतरा, 398 इमारतों पर संकट के बादल
Solar Eclipse 2026: क्या इस साल लगेगा सूर्य ग्रहण? जानें 2027 के पहले ग्रहण की तारीख