नई दिल्ली
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी को हल्के बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
इससे पहले भी इसी साल मार्च में भी उन्हें बुखार की शिकायत के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि सोनिया गांधी हाल ही में मुंबई में हुई INDIA की बैठक में शामिल हुईं थी, जहां उनके साथ राहुल गांधी भी थे।

More Stories
यूपी: सपा की नजर प्रदेश के दलित वोटों पर, 15 मार्च को कांशीराम जयंती मनाएगी पार्टी
मिशन 2027: बीजेपी का ‘D प्लान’ तैयार, सपा की PDA रणनीति को चुनौती
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव 2024: सात सीटों के लिए 5 मार्च तक नामांकन, 16 मार्च को होगा मतदान