मुंबई,
दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने अभिनेता अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' का गाना अंगारो रिलीज हो गया है।
अल्लू अर्जन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का गाना अंगारों रिलीज कर दिया गया है। उन्होंने सॉन्ग का लिरिकल वीडियो जारी किया है। वीडियो में गाने की पूरी मेकिंग दिखाई गई है और बैकग्राउंड में अंगारों गाने के लिरिक्स भी सुने जा सकते हैं। पुष्पा 2 के इस वीडियो में अल्लू अर्जुन और श्रीवल्ली फिल्म की पूरी टीम के साथ अंगारों गाने की शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
अंगारों गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। रकीब आलम ने गाने के लिरिक्स लिखे हैं। वहीं, देवी श्री प्रसाद ने म्यूजिक तैयार किया है। गणेश आचार्य ने अंगारों गाने को कोरियोग्राफ किया है।
पुष्पा: द रूल का निर्देशक सुकुमार ने किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ फहद फासिल भी भंवर सिंह के अहम किरदार में नजर आएंगे। पुष्पा: द रूल इस साल 15 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

More Stories
Oscars 2026 में ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ की बड़ी जीत, जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर, ईशा ने दिखाया रॉयल अंदाज
हर दूसरे सीन में किस या ब्रा में दिखाना था’, जरीन खान ने बॉलीवुड में मिली नीचाई का किया खुलासा
कनैडियन कहकर उड़ाया मजाक?” देशभक्ति फिल्मों पर Akshay Kumar ने दिया करारा जवाब