इंदौर
शहर के खुडैल थाना क्षेत्र में शनिवार को जमीन के विवाद में कलयुगी बेटे ने अपने किसान पिता की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, खुडैल में बेटे रमेश अपने पिता भुवान सिंह से विवाद हो गया था। वह पिता की 18 बीघा जमीन को अपने नाम कराने की बात कह रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे रमेश ने हथौड़ी से पिता भुवान पर हमला कर दिया। इससे भुवान सिंह की मौत हो गई। हमले के दौरान मां और बेटा भी घायल हो गए हैं। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा है।

More Stories
बिहान से बदली पुष्पा राजवाड़े की जिंदगी, टेंट व्यवसाय से शुरू हुआ सफर, ट्रैक्टर खरीदकर बनीं लखपति दीदी
सीहोर में विद्युत चोरी की जांच करने गई टीम से मारपीट एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने वाले 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव