कोटा
रेलवे ने आगामी कुहांसे के मौसम में दिसम्बर से फरवरी माह तक अजमेर-सियालदह के कुछ फेरे निरस्त करने का फैसला किया है। कोटा मंडल के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रतिदिन भरतपुर होकर जाने वाली गाड़ी संख्या 12987/12988 अजमेर-सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस दिसम्बर से फरवरी 2024 में सप्ताह में मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को अजमेर से एवं बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को सियालदह से निरस्त रहेगी। उक्त अवधि में दोनों दिशाओं में सप्ताह में केवल चार दिन चलेगी। सूत्रों ने बताया कि अजमेर-सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के अजमेर से 2, 5, 7, 9, 12, 14, 16,19, 21,23,26,28 एवं 30 दिसम्बर, 2,4,6,9,11, 13,16, 18, 20, 23, 25, 27 एवं 30 जनवरी, 1, 3, 6, 8, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27 एवं 29 फरवरी को निरस्त रहेगी। सूत्रों ने बताया कि सियालदह से 3, 6,8,10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29 एवं 31 दिसम्बर, 3,5,7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28 एवं 31 जनवरी, 2,4,7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25 एवं 28 फरवरी,1 जनवरी को निरस्त रहेगी।

More Stories
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए बड़ी सौगात, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु चलेंगी 300 विशेष ट्रेनें
LPG पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला! रसोई गैस सप्लाई बढ़ाने के लिए उठाया ऐतिहासिक कदम
WB की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 24 जुलाई को होगी वोटिंग; EC ने जारी किया शेड्यूल