कोबरा.
बासागुड़ा थाना क्षेत्र के गगनपल्ली के मुरकीपाड़ पारा के जंगल से जवानों ने दो मिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। जिनके कब्जे से टिफिन बम, शासन विरोधी पाम्पलेट और पर्चा बरामद किया गया है। पुलिस मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को बासागुड़ा से कोबरा 210 और जिलाबल की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर बासागुड़ा थाना क्षेत्र के गगनपल्ली की ओर निकली हुई थी।
अभियान के दौरान गगनपल्ली मुरकीपाड़ पारा के जंगल से पुलिस पार्टी को देखकर छुपते भागते हुए दो संदिग्ध को पकड़ा गया। जिनके पास से तलाशी के दौरान थैले से टिफिन बम और प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन द्वारा शासन विरोधी पाम्पलेट व पर्चा बरामद किया गया। पूछताछ करने पर अपना नाम माड़वी कोसा पिता बुधरा उम्र 26 निवासी मुरकीपाड़ पारा गगनपल्ली व पोडियाम हड़मा पिता पोडियाम हुंगा उम्र 25 निवासी मुरकीपाड़ पारा गगनपल्ली थाना बासागुड़ा बताया।
पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध थाना बासागुड़ा में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व छग विशेष जनसुरक्षा अधिनियम 2005 की धाराओं में कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया हैं।

More Stories
देवभोग में पीडब्ल्यूडी का एसडीओ कार्यालय शुरू
मातृ-नवजात मृत्यु दर घटाने छत्तीसगढ़ में ‘सुमन रोडमैप 2030’ पर मंथन: रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
पीएम सूर्य घर योजना से बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बने कृष्ण कुमार गुप्ता, बिजली बिल के खर्च में मिली राहत