नई दिल्ली
शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सपाट शुरुआत हुई है। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार के प्रमुख इंडेक्स सुस्त कारोबार कर रहे हैं। BSE सेंसेक्स करीब 100 अंकों की मजबूती के साथ 64,900 के पार पहुंच गया है। निफ्टी भी 40 अंक उछलकर 19,300 के पास ट्रेड कर रहा है। बाजार की सुस्ती में जियो फाइनेंशियल का शेयर 4% चढ़ गया है, जबकि NTPC का शेयर सवा फीसदी गिर गया है। इससे पहले कल मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय बाजार गिरकर बंद हुए थे। BSE सेंसेक्स 255 अंक ऊपर 64,831 पर बंद हुआ था।

More Stories
हुरुन रिपोर्ट: भारत में 308 अरबपति, दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंचा देश
होर्मुज जलडमरूमध्य से पहली खेप रवाना, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ेगा असर
खाड़ी क्षेत्र में युद्ध लंबा चला तो बढ़ेगी महंगाई, भारत पर असर सीमित रहेगा: SBI रिपोर्ट