भोपाल
कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं उज्जैन के गौतम टेटवाल ने गुरुवार को नागदा के पाडल्या कलां में वीर तेजा दशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले का शुभारंभ किया। मंत्री टेटवाल ने सर्वप्रथम वीर तेजाजी महाराज के मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कन्या पूजन किया तथा मेले का शुभारंभ किया।
मंत्री टेटवाल ने इस अवसर पर कहा कि उज्जैन के आसपास के सभी शहरों का विकास भी सिंहस्थ 2028 पर्व के मद्देनजर किया जाएगा। मंत्री टेटवाल ने सभी को अपनी ओर से तेजा दशमी पर्व की शुभकामनाएं दी।

More Stories
इंदौर में घर में लगी भीषण आग, 8 शव बरामद; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में एमपी के 40 IAS अधिकारियों की ड्यूटी, आयोग ने तैनात किए ऑब्जर्वर
गुड़ी पड़वा पर महाकाल मंदिर के शिखर पर फहरेगा ब्रह्म ध्वज, 2000 साल पुरानी परंपरा का पुनरुद्धार