लंदन,
शीर्ष वरीय यानिक सिनर को दानिल मेदवेदेव ने पांच सेट तक चले कड़े मुकाबले में हराकर मंगलवार को यहां विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई। मेदवेदेव ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए सिनर को 6-7 (7), 6-4, 7-6 (4), 2-6, 6-3 से हराया। सिनर के इस मुकाबले के दौरान अपने ट्रेनर से उपचार लेना पड़ा और वह तीसरे सेट में कोर्ट से चले गए थे। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि सिनर को क्या हुआ था। लॉकर रूम में जाने से पहले उनकी हृदय गति की जांच भी की गई। इटली का यह 22 वर्षीय खिलाड़ी लगभग 10 मिनट बाद वापस लौटा और फिर से खेलना शुरू किया।

More Stories
ICC अवॉर्ड की रेस में भारत का दबदबा, चार खिलाड़ी बने दावेदार; एशियन गेम्स में भी दिखाया दम
पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, 60 करोड़ के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स सिर्फ 35 करोड़ में बिके
पाकिस्तान ने श्रीलंका सीरीज के लिए बदली T20 कमान, बाबर आजम बाहर; फरहान बने कप्तान