चंडीगढ़
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को कुंआरों के लिए पेंशन स्कीम की घोषणा की। इसके तहत 45 से 60 साल की आयुवर्ग के उन महिलाओं-पुरुषों को पेंशन दी जाएगी, जिनकी शादी नहीं हुई है। इन लोगों को हर महीने 2750 रुपए दिए जाएंगे। हालांकि इसके लिए उनकी सालाना आय 1.80 लाख रुपए से कम होनी अनिवार्य है। गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसका ऐलान किया।
विधवा पेंशन योजना भी
सीएम खट्टर ने कहा कि मैं इस बात का ऐलान करता हूं कि हरियाणा में 45-60 साल आयुवर्ग के अविवाहितों को पेंशन दी जाएगी। इसके तहत इन लोगों को 2,750 रुपए हर महीने दिए जाएंगे। इस योजना में शामिल होने के लिए सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इसके अलावा 40 से 60 आयुवर्ग की विधावाओं को भी 2,750 रुपए की ही पेंशन दी जाएगी। इस योजना के पात्रों के लिए जरूरी है कि उनकी सालाना आय 3 लाख रुपए से कम हो।
पुलिस जवानों को मोबाइल अलाउंस
सीएम खट्टर ने आगे बताया कि यह सभी लोग 60 की उम्र पूरी करते ही वृद्धा पेंशन के हकदार हो जाएंगे। इससे पहले 26 जून को मुख्यमंत्री ने हरियाणा पुलिस के जवानों के लिए मासिक मोबाइल अलाउंस की घोषणा की। यह घोषणा इंस्पेक्टर रैंक तक के जवानों के लिए की गई है। इसके तहत कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को 200 रुपए, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को 250 रुपए, सब-इंस्पेक्टर को 300 रुपए और इंस्पेक्टर के लिए 400 रुपए तय किए हैं। एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई।

More Stories
‘पार्टी से गद्दारी मां से धोखा देने जैसी’, ममता बनर्जी ने बागी नेताओं को दी कड़ी चेतावनी
दल-बदल मामले में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक निर्मला सप्रे केस में हाई कोर्ट ने याचिका की खारिज
महाराष्ट्र में सियासी भूचाल, उद्धव की बैठक से 23 विधायक गायब; पवार की गैरमौजूदगी से बढ़ीं अटकलें