नई दिल्ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में साल 2023 के लिए प्रथम चरण में 54 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में तीन पद्म विभूषण, चार पद्म भूषण और सैंतालीस पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए। छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायिका ऊषा को पद्मश्री से नवाजा गया।
उन्होंने सम्मान लेने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घुटनों के बल बैठकर प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति के पैर छूकर सम्मान ग्रहण किया। गुजरात की रहने वाली हिराबाई बेन उइब्राइमभाई लॉबी को पद्मश्री से नवाजा गया। उन्हें सिद्दी समुदाय के उत्थान के लिए ये सम्मान दिया गया है। हिराबाई ने राष्ट्रपति के कंधे पर हाथ रखा।
वहीं झोली फैलाकर पीएम मोदी के लिए भगवान से अरदास की। कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, विदश मंत्री एस. जयशंकर, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

More Stories
इस रविवार खुले रहेंगे बैंक, सरकार ने क्यों लिया बड़ा फैसला?
IMEC को ट्रंप का समर्थन, भारत की ग्लोबल कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बूस्ट
Railway Pension Rules 2026: रेलवे ने बदले पेंशन नियम, जानें फैमिली पेंशन के नए प्रावधान