मुंबई
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को वर्दी वाले लोग बेहद पसंद हैं क्योंकि उनके दादा सेना से आते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभायी जिसके लिये उन्हें काफी प्रशंसा मिली।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, मुझे निजी तौर पर वर्दी वाले लोग पसंद हैं क्योंकि मेरे दादाजी भी सेना से हैं। यह दूसरी बार है, जब मैंने वर्दी पहनी है, मुझे यह पसंद है। मैं उस व्यक्तित्व और आचरण का आनंद ले रहा हूं। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ जल्द रिलीज होगी। इस फिल्म में सिद्धार्थ भारतीय रक्षा सेवाओं के एक बहादुर व्यक्ति की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

More Stories
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 600 करोड़ पार
मनोज बाजपेयी ने ‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बदला गया फिल्म का नाम
बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर बवाल, गर्लफ्रेंड काशवी का रिएक्शन वायरल