भोपाल
मध्य प्रदेश शासन ने वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव एवं महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार श्रीराम तिवारी को उनके मौजूदा कार्यों के साथ-साथ मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
तिवारी को इस अतिरिक्त प्रभार के लिए अलग से किसी प्रकार का वेतन, मानदेय या भत्ते नहीं दिए जाएंगे। उनका वेतन और मानदेय उनके मूल पद से ही आहरित होगा। श्रीराम तिवारी वर्तमान में वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके अनुभव और दक्षता को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है।

More Stories
15 अगस्त से पहले BDA का खास ‘आवासीय मेला’, छोटे प्लॉट्स की कीमत में मिलेंगे बड़े भूखंड
सीधी के 1,500 तालाबों वाले जल संरक्षण मॉडल ने जीता PM मोदी का मन, देशभर में हो रही चर्चा
उमरिया में नदी में नहाते समय 8 वर्षीय बालक की डूबने से मौत