धार
देश के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों सनातन धर्म को लेकर तरह-तरह के आरोप, प्रत्यारोप और विवाद सामने आ रहे हैं। लेकिन इसी के बीच धार जिले से एक बड़ी खबर आई है जिसमें यूपी के मुस्लिम युवक शोएब शेख ने धार जिले के कुक्षी के मेघनाथ घाट पर सनातन धर्म अपनाते हुए अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। दरअसल राज गुप्ता शोएब शेख का परिवर्तन नाम की माने तो उसने सनातन धर्म से प्रेरित होकर शोएब खान से सनातन धर्म अपनाते हुए अपना नाम राज गुप्ता कर लिया है।
उसमें भगवान शंकर के मंदिर में जाकर भगवान शिव शंकर को जल चढ़कर लगाए जय जय सियाराम के जयघोष भी किए। पूरा मामला धार जिले के कुक्षी तहसील अंतर्गत आने वाले मेघनाथ घाट का है। जहां शुक्रवार को यूपी के मुजफ्फरनगर के पास ककरोली निवासी शोएब शेख ने, सनातन धर्म से प्रेरित होकर कुक्षी तहसील के पर्यटन तीर्थ मेघनाथ घाट पर जाकर बजरंग दल कें कार्यकर्ताओ के साथ, मां नर्मदा के तट पर जाकर अपना सर का मुंडन करवाकर, मां नर्मदा में डुबकी लगाई और सनातन धर्म को अपना लिया।
आपको बता दें की यूपी के ककरौली का रहने वाला युवक कई दिनों से कुक्षी में रहकर सनातन धर्म के संपर्क में था। उसे हिंदू धर्म के सभी त्योहार बहुत पसंद थे, उसका कहना है कि उसे शुरू से ही भगवान शंकर में आस्था रही है इसके अलावा हिंदू धर्म के त्यौहार जैसे होली, दिवाली ,गणगौर, नवरात्रि आदि त्योहारों ने इस शोएब शेख को आज राज गुप्ता बनने पर मजबूर कर दिया। जिसके बाद अपने कई मित्रो और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मेघनाथ घाट पहुंचा जहा भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाकर ,पूजा कर ,जय जय सियाराम के जयघोष के साथ अपनी खुशी जाहिर की।
साथ ही स्टाम्प पर नोटरी कराकर भी, खुद का नाम परिवर्तन कर राज गुप्ता रखा और बताया कि हिंदू धर्म के ग्रंथो और धर्म की रीति रिवाजों के साथ चलूंगा और यह फैसला किसी के दबाव या फिर धमकी में आकर नहीं ले रहा हूं में अपनी मर्जी से पुनः सनातन धर्म में प्रवेश कर रहा हूं अब आगे से मेरा नाम राज गुप्ता होगा।

More Stories
राज्यमंत्री श्रीमती गौर आज करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
मध्यप्रदेश राज्य फेंसिंग अकादमी की खिलाड़ी का FIE Women’s Épée World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन
महंगाई का बड़ा झटका! पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, भोपाल-इंदौर में जानें नए रेट