भोपाल.
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्पूर्ण विश्व को एकता, शांति एवं सद्भाव का संदेश देने वाले सिक्ख धर्म के संस्थापक महान संत गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नमन किया है। चौहान ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि सम्पूर्ण विश्व को एकता, शांति एवं सद्भाव का संदेश देने वाले सिक्ख धर्म के संस्थापक, महान संत गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि परमार्थ तथा मानवता की सेवा को समर्पित गुरुनानक देव जी के लोक कल्याणकारी विचारों का अखण्ड आलोक सदैव हमारा मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।

More Stories
भोपाल में ज्योति टॉकीज–बोर्ड ऑफिस मार्ग पर 3 महीने निर्माण, ट्रैफिक डायवर्जन से बदलेगा रूट
MP शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब एजुकेशन पोर्टल 3.0 से होगा ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मैहर शारदा मंदिर रोपवे 14 मार्च तक बंद, मेंटेनेंस के चलते सेवा ठप; ऑनलाइन टिकट का मिलेगा रिफंड