भोपाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सतना में गुरुवार को हुई सभा के अगले दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी ने सतना में सभा की। राहुल गांधी के अलावा प्रदेश में कोई भी केंद्रीय नेता आज प्रदेश में नहीं हैं। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महाकोशल में सभा कर रहे हैं। पीसीसी चीफ कमलनाथ खंडवा जिले में भाजपा पर जमकर बरसे हैं।
राहुल गांधी गुरुवार को प्रदेश के दौरे पर आए थे। इसके बाद उन्होंने गुरुवार की रात जबलपुर में ही बिताई। इसके बाद शुक्रवार की दोपहर में वे सतना पहुंचे। सतना में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया था। इसके बाद शुक्रवार को राहुल गांधी भी यहां पर पहुंचकर भाजपा को घेर रहे हैं। इसके बाद राहुल गांधी बड़वानी में भी सभा करने के लिए पहुंचेगे। वहीं खंडवा जिले के हरसूद में कमलनाथ ने सभा की। उन्होंने कहा प्रदेश में कलाकारी की राजनीति बहुत हो चुकी है। इन्हें यदि किसानों की चिंता होती तो आज किसान भटन नहीं रहा होता। इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अनूपपुर जिले के कोतमा विधानसभा में पहुंचे। उन्होंने चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस की 18 महीने की सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। झूठे वादे कर लोगों को छलने का प्रयास किया गया।

More Stories
MP: इस जिले में BJP की नई मंडल कार्यकारिणी घोषित, 25 पदाधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी
LPG सिलेंडर महंगा होने पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले— तेल-गैस उपलब्ध कराने में सरकार लाचार
निगम-मंडल नियुक्तियों को लेकर बड़ा संकेत: BJP में शामिल काबिल नेताओं को मिल सकता है बड़ा पद