भोपाल
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को वोटिंग हो चुकी है। अब इंतजार है तो सिर्फ मतगणना का। 3 दिसंबर को सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों में ही कड़ी टक्कर देखी जा रही है। इसी बीच खबर सामने आई है कि, राज्य सरकार एक बार फिर कर्ज में डूबने वाली है। मध्यप्रदेश में नई सरकार के गठन से पहले मौजूदा सरकार एक बार फिर कर्ज लेने की तैयारी में है।
बता दें कि, सरकार 28 नवंबर को 2 हजार करोड़ रुपए का कर्ज उठाएगी। इसके पहले आचार संहिता लागू रहने के दौरान भी सरकार बाजार से कर्ज ले चुकी है। इस साल जनवरी से अब तक 38,500 करोड़ रुपए का कर्ज लिया जा चुका है।
मतदान और कांग्रेस के चुनावी मुद्दा बनाए जाने के चलते राज्य सरकार ने नवंबर महीने में कर्ज नहीं लिया था। इस महीने का यह पहला कर्ज होगा। वित्त विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 28 नवंबर को लिया जाने वाला कर्ज RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) से 14 साल के लिए लिया जा रहा है।

More Stories
MP BJP में संगठनात्मक फेरबदल, शिवराज डाबी बने सोशल मीडिया प्रभारी
MP में कल से भारी बारिश, 24-25 सितंबर को स्ट्रॉन्ग रहेगा सिस्टम
मीनाक्षी के इंदौर शिफ्ट होने से नाराज था पवन, 15 साल दक्षिण अफ्रीका में की नौकरी