चंडीगढ़
सारंगपुर थाना पुलिस ने 12 साल की बच्ची से रेप मामले में धनास निवासी सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी का पिता लैफ्टिनैंट था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर 12 साल की बेटी 100 रुपए लेकर झंडा लेने मार्केट गई थी। रास्ते में उसे धनास निवासी सुखविंदर सिंह मिल गया। उसने झंडा दिलाने के बहाने बच्ची से 100 रुपए ले लिए और ठेके पर चला गया। वहां शराब पी और बेटी को बहला फुसला कर जंगल में ले गया। जंगल में सुखविंदर ने बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची काफी देर तक वापस नहीं आई तो मां तलाश करने लगी। तलाश करती हुई महिला लेक के पास पहुंची तो सुखविंदर बेटी को वहां छोड़कर फरार हो गया। बच्ची ने सारी बात मां को बताई। बच्ची की मां ने मामले की सूचना पुलिस को दी सारंगपुर थाना पुलिस ने रेप और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्जकर आरोपी सुखविंदर को गिरफ्तार किया।

More Stories
कुलगाम में CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, फायरिंग में 3 जवान घायल
कोलकाता एयरपोर्ट पर हाइजैक मैसेज से हड़कंप, मुंबई जाने वाली फ्लाइट में मिला धमकी भरा संदेश
चिराग पासवान का बड़ा विजन, भारत को ग्लोबल फूड बास्केट बनाने की तैयारी