मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और कृति सैनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 9 फरवरी को रिलीज होगी। शाहिद कपूर और कृति सैनन की जोड़ी जल्द ही एक रोमांटिक फिल्म में नजर आयेगी। निर्माता दिनेश विजान की इस फिल्म के टाइटल की अनाउंसमेंट हो गई है । इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई है।
शाहिद कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फिल्म के टाइटल की घोषणा करते हुए बताया है कि फिल्म की नाम 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' है। इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और अराधना शाह ने किया है। ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

More Stories
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड में दहशत, सलमान-अक्षय समेत इन सितारों की बढ़ाई गई सुरक्षा
₹460 करोड़ की Fantasy Bra पहनकर छाईं काइली जेनर, 8 साल बाद लौटी Victoria’s Secret की खास परंपरा
‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक ने हल्क से ली प्रेरणा