कराची
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी अगले माह बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शायद ही खेलें। इसका कारण है कि वह पापा बनने वाले हैं और ऐसे समय में अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं। शाहीन और उनकी पत्नी अंशा अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तान की टेस्ट टीम के मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी ने कहा, शाहीन बच्चे के जन्म के कारण बांग्लादेश के टेस्ट मैचों से बाहर हो सकते हैं। अगर वह तब तक अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं, तो हम उन्हें आराम दे सकते हैं।
हाल ही में, शाहीन पाकिस्तान के कोचों के साथ अपने दुर्व्यवहार के बारे में सामने आई रिपोर्टों के कारण सुर्खियों में रहे हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के पाकिस्तान के टी20आई दौरे के दौरान शाहीन की बल्लेबाजी कोच मोहम्मद यूसुफ के साथ तीखी बहस भी हुई थी हालांकि बाद में शाइन ने उनसे माफी मांग ली थी। तब टीम प्रबंधन ने कहा था कि ये मामला हल कर लिया गया है। पाकिस्तान की टीम को सीमित ओवरों की अगली सीरीज नवंबर में ऑस्ट्रेलिया से खेलनी है।

More Stories
डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री
वैभव सूर्यवंशी पर उठे सवाल: AB de Villiers को लेकर किसने कहा- नहीं बन पाएंगे प्रोफेशनल?
ICC Player of the Month: फरवरी 2026 में भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों का दबदबा