भोपाल
भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने भोपाल में सीएम राइज स्कूल महात्मा गांधी स्कूल के सात शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में शिक्षकों का मुख्यालय शासकीय स्कूल नजीराबाद बैरसिया नियत किया गया है। जानकारी के अनुसार शिक्षकों की दूसरी जगह पदस्थापना की गई थी, लेकिन शिक्षक जा नहीं रहे थे। शिक्षक लोक शिक्षण संचालनालय कार्यालय में पदस्थापना के विरोध समेत अन्य मामलों को लेकर गए, लेकिन वहां भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उनके द्वारा मुख्यमंत्री आवास जाकर अपनी बात रखी। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुशासनहीनता और नियमों के उल्लंघन के आरोप पर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई कर दी।
डीईओ अंजनी कुमार त्रिपाठी ने स्कूल की सहायक शिक्षक मंजू, परिणीता मालवीय, इंदिरा रानी दुबे, नीलम सिंह, रजनी सैनी, केजी मिश्रा समेत सात को निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान शिक्षकों का मुख्यालय शासकीय स्कूल नजीराबाद बैरसिया नियत किया गया है।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आरएनटीयू परिसर, NCC, NSS, TNSD और SAC विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति से सजा मंच
300 दिवस के प्रावधान के तहत बच्चों और माताओं को पूरक पोषण आहार उपलब्ध, अगस्त के प्रथम सप्ताह से नई टीएचआर व्यवस्था लागू
नवीन श्रम संहिताओं से नियोक्ता और कर्मचारियों के अधिकारों एवं संबंधों को मिलेगा बेहतर आधार : सचिव श्रम राजेन्द्रन